बिंदकी: बैठका चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के बैठका चौराहे के समीप शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रिंकू उम्र 40 वर्ष पुत्र तेज नारायण निवासी भैसौली थाना बकेवर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात 12 बजे रेफर कर दिया।