कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एनडीए 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी
Kanke, Ranchi | Mar 16, 2024 देश में लोकतंत्र का महापर्व की घोषणा कर दी गई है। कुल सात चरणों में पूरे देश में लोकसभा का आम चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव की घोषणा होने के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने देश के 140 करोड़ जनता को शुभकामनाएं दी और चुनाव के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी तीसरी बार पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।