Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

मुरैना नगर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी मुरैना डिप्टी कलेक्टर की जमानत खारिज,जेल में बढ़ी मुश्किलें,अब हाईकोर्ट से उम्मीद।

Morena Nagar, Morena | Jun 20, 2026
दुष्कर्म के आरोप में जिला जेल भेजे गए डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को जिला न्यायालय से राहत नहीं मिली।कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।पुलिस चालान पेश होने के बाद सुनवाई हुई।अब माहौर हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन करेंगे।युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।जेल प्रशासन ने हालत सामान्य बताई।

MORE NEWS

ड्यूटी छोड़ कार में एसी चलाकर सोता रहा ट्रैफिक आरक्षक, वीडियो वायरल 

#Morena #MorenaNews #TrafficPolice #MPPolice #ViralVideo #Constable #PoliceNegligence #TrafficConstable #NEETExam2026 #ReNEET #MadhyaPradesh #ViralNews #BreakingNews #ChambalNews #PoliceDepartment

ड्यूटी छोड़ कार में एसी चलाकर सोता रहा ट्रैफिक आरक्षक, वीडियो वायरल #Morena #MorenaNews #TrafficPolice #MPPolice #ViralVideo #Constable #PoliceNegligence #TrafficConstable #NEETExam2026 #ReNEET #MadhyaPradesh #ViralNews #BreakingNews #ChambalNews #PoliceDepartment

Morena Nagar, Morena | Jun 22, 2026

मुरैना में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में हुई री-नीट, 90% से अधिक रही उपस्थिति

मुरैना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नीट) रविवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्राध्यक्षों से चर्चा कर परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, सख्त प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
जिले के सात केंद्रों पर कुल 2,366 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,152 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 214 अनुपस्थित रहे।

केंद्रवार उपस्थिति

पीएम केंद्रीय विद्यालय, मुरैना – 480 में से 447 उपस्थित, 33 अनुपस्थित,
उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1, मुरैना – 470 में से 421 उपस्थित, 49 अनुपस्थित,
शासकीय विधि महाविद्यालय – 360 में से 329 उपस्थित, 31 अनुपस्थित,
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज – 288 में से 263 उपस्थित, 25 अनुपस्थित,
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज – 288 में से 254 उपस्थित, 34 अनुपस्थित,
मॉडल उमावि, मुरैना – 240 में से 222 उपस्थित, 18 अनुपस्थित,
शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय – 240 में से 216 उपस्थित, 24 अनुपस्थित,
प्रशासन ने बताया कि परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
#Morena #NEET2026 #ReNEET #MorenaNews #ExamUpdate #CollectorMorena #MPNews #EducationNews

मुरैना में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में हुई री-नीट, 90% से अधिक रही उपस्थिति मुरैना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नीट) रविवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्राध्यक्षों से चर्चा कर परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, सख्त प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिले के सात केंद्रों पर कुल 2,366 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,152 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 214 अनुपस्थित रहे। केंद्रवार उपस्थिति पीएम केंद्रीय विद्यालय, मुरैना – 480 में से 447 उपस्थित, 33 अनुपस्थित, उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1, मुरैना – 470 में से 421 उपस्थित, 49 अनुपस्थित, शासकीय विधि महाविद्यालय – 360 में से 329 उपस्थित, 31 अनुपस्थित, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज – 288 में से 263 उपस्थित, 25 अनुपस्थित, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज – 288 में से 254 उपस्थित, 34 अनुपस्थित, मॉडल उमावि, मुरैना – 240 में से 222 उपस्थित, 18 अनुपस्थित, शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय – 240 में से 216 उपस्थित, 24 अनुपस्थित, प्रशासन ने बताया कि परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। #Morena #NEET2026 #ReNEET #MorenaNews #ExamUpdate #CollectorMorena #MPNews #EducationNews

Morena Nagar, Morena | Jun 21, 2026

NH-44 पर 12 घंटे के महाजाम को लेकर कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने उठाए सवाल, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

मुरैना। 19 जून 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगे भीषण जाम को लेकर कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महाना ने जारी वीडियो बयान में कहा कि पिछले लगभग 20 वर्षों के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर इतना लंबा जाम देखने को मिला, जो शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ और अगले दिन सुबह 4 बजे तक लगातार बना रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान हजारों वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे रहे, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि एक ओर भाजपा नेता डीजल बचाने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की कथित लापरवाही और अव्यवस्था के कारण जाम में फंसे वाहनों का हजारों लीटर डीजल और पेट्रोल व्यर्थ जल गया। उन्होंने इसे संसाधनों की बर्बादी और प्रशासनिक विफलता बताया।
महाना ने आरोप लगाया कि जाम के दौरान कई एम्बुलेंस, दूल्हे और बारातें भी घंटों तक फंसी रहीं, जिससे लोगों को गंभीर असुविधा हुई। उन्होंने मांग की कि जाम लगने के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

#Morena #NH44 #TrafficJam #RamchitraSinghMahana #Congress #MorenaNews #HighwayJam #MPNews #RoadTraffic #NationalHighway44 #BreakingNews #MadhyaPradeshNews

NH-44 पर 12 घंटे के महाजाम को लेकर कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने उठाए सवाल, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग मुरैना। 19 जून 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगे भीषण जाम को लेकर कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महाना ने जारी वीडियो बयान में कहा कि पिछले लगभग 20 वर्षों के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर इतना लंबा जाम देखने को मिला, जो शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ और अगले दिन सुबह 4 बजे तक लगातार बना रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान हजारों वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे रहे, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस नेता ने कहा कि एक ओर भाजपा नेता डीजल बचाने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की कथित लापरवाही और अव्यवस्था के कारण जाम में फंसे वाहनों का हजारों लीटर डीजल और पेट्रोल व्यर्थ जल गया। उन्होंने इसे संसाधनों की बर्बादी और प्रशासनिक विफलता बताया। महाना ने आरोप लगाया कि जाम के दौरान कई एम्बुलेंस, दूल्हे और बारातें भी घंटों तक फंसी रहीं, जिससे लोगों को गंभीर असुविधा हुई। उन्होंने मांग की कि जाम लगने के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। #Morena #NH44 #TrafficJam #RamchitraSinghMahana #Congress #MorenaNews #HighwayJam #MPNews #RoadTraffic #NationalHighway44 #BreakingNews #MadhyaPradeshNews

Morena Nagar, Morena | Jun 21, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुरैना में योग का महाआयोजन, 47 हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

मुरैना। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुरैना जिले में योग को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।
जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत 1,410 स्थानों पर 47,055 लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। टाउन हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्वभर में इसे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंत्री कंषाना ने नागरिकों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने और “योग करें, निरोग रहें” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। जिले के जनपद मुख्यालयों, पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों और बटेश्वरा सहित विभिन्न स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।
नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई शपथ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महापौर शारदा सोलंकी, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहर सिंह कंषाना, जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #Morena #AidalSinghKansana #YogaForHealth #NashaMuktBharat #MPNews #MorenaNews #YogaApnayeNirogRahe

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुरैना में योग का महाआयोजन, 47 हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास मुरैना। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुरैना जिले में योग को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत 1,410 स्थानों पर 47,055 लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। टाउन हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्वभर में इसे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंत्री कंषाना ने नागरिकों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने और “योग करें, निरोग रहें” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। जिले के जनपद मुख्यालयों, पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों और बटेश्वरा सहित विभिन्न स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महापौर शारदा सोलंकी, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहर सिंह कंषाना, जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #InternationalYogaDay #YogaDay2026 #Morena #AidalSinghKansana #YogaForHealth #NashaMuktBharat #MPNews #MorenaNews #YogaApnayeNirogRahe

Morena Nagar, Morena | Jun 21, 2026

पैसों का तगादा करने गए युवक पर फा.यरिंग, वीडियो वायरल, आरोपी फरार

अम्बाह थाना क्षेत्र के रुअर गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कथित तौर पर रायफल से फा.यरिंग कर दी गई। पीड़ित इन्द्रगोपाल सिंह तोमर बकाया 7 हजार रुपये मांगने गया था। आरोप है कि राहुल उर्फ लल्लू तोमर ने गाली-गलौज के बाद उस पर गो.ली चला दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

#Ambah #Morena #FiringCase #RuarVillage #CrimeNews #MadhyaPradesh #PoliceAction

पैसों का तगादा करने गए युवक पर फा.यरिंग, वीडियो वायरल, आरोपी फरार अम्बाह थाना क्षेत्र के रुअर गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कथित तौर पर रायफल से फा.यरिंग कर दी गई। पीड़ित इन्द्रगोपाल सिंह तोमर बकाया 7 हजार रुपये मांगने गया था। आरोप है कि राहुल उर्फ लल्लू तोमर ने गाली-गलौज के बाद उस पर गो.ली चला दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। #Ambah #Morena #FiringCase #RuarVillage #CrimeNews #MadhyaPradesh #PoliceAction

Morena Nagar, Morena | Jun 21, 2026

मुरैना नगर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी मुरैना डिप्टी कलेक्टर की जमानत खारिज,जेल में बढ़ी मुश्किलें,अब हाईकोर्ट से उम्मीद। - Morena Nagar News