बसिया थाना परिसर में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानेदार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के द्वारा दौड़ लगाते हुए एकता,अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लेने के साथ ही इस मौके पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा को भी बुलंद किया।