कैंपियरगंज: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, शादी का झांसा देकर पीपीगंज इलाके की 14 वर्षीय किशोरी को घर से ले गया युवक
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद 14 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर घर से ले जाने का मामला सामने आया है, घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया, जानकारी के अनुसार रविवार शाम किशोरी अचानक घर से बिना बताए चली गई थी, काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।