कोडरमा: कोडरमा में कोल टैक्स के पास चोरी, महिला के घर से जेवरात और नकदी गायब
कोडरमा थाना क्षेत्र के कोल टैक्स के समीप चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। किराए पर रहने वाली पूजा कुमारी के घर से चोर उनके बैग में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात और 2 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार शाम की है, जब महिला कुछ देर के लिए कमरे से बाहर गई थीं।