अमरोहा: अमरोहा में भारतीय समाज पार्टी में कलह, बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा- मंत्री प्रतिनिधि को हमारा कोई कार्यकर्ता नहीं जानता
Amroha, Amroha | Apr 14, 2026 अमरोहा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के भीतर कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी की एक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिनिधि को लेकर नाराज़गी जाहिर की और यहां तक कह दिया कि उन्हें कोई कार्यकर्ता जानता तक नहीं है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वालों को नजरअंदाज किया जा रहा है।