जगदलपुर: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 में बस्तर की टीम बस्तर बाइसन दिखाएगी दम, रायपुर से पहुंचे चीयर बॉयज ने बांधा समा
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का आगामी तृतीय संस्करण का आगाज,दिनांक 03 जून 2026 से शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में हो रहा है। जिसमें प्रदेश की 06 टीमें भाग ले रही है।इस प्रतियोगिता में जिले की बस्तर बाइसन टीम भी अपना दम दिखायेगी।