भदोही: सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने DM को सौंपा पत्रक
दुर्गागंज क्षेत्र के रामनगर, करनपुर, हरदुआ, नवलपुर के ग्रामीणों ने भदोही जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे फाटक न होने से स्थानीय लोगों को आने जाने तथा खेतीबाड़ी करने में भी दिक्कत होती है।