उज्जैन शहर: हीरा मिल की चाल में युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 12 बोर का कट्टा किया बरामद
हीरामिल की चाल में युवक को गोली मारने के बाद बदमाश ने गरोठ ब्रिज के नीचे कपड़े में लपेटकर कट्टा छुपा दिया था। रिमांड अवधि में 12 बोर का कट्टा बरामद होने पर गुरूवार दोपहर बदमाश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।देवासगेट थाना क्षेत्र में सोमवार मंगलवार रात विष्णुपुरा में रहने वाला लव पिता चंद्रकांत निर्मल को 3 बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी थी। पुलिस ने