छतरपुर नगर: रास्ते में रोककर किसान पर कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
ईशानगर थाना क्षेत्र के सीगोंन गांव में एक किसान पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। रामकुमार प्रजापति पर दीदौल गांव के दो आरोपियों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं।इस मामले की जानकारी आज 13 अप्रैल दोपहर करीब 4:30 बजे घायल के परिजनों ने जिला अस्पताल में दी है।