बिक्रमगंज: बिक्रमगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए
बिक्रमगंज नगर परिषद में शुक्रवार को 2 बजे सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया। निर्वाचित सदस्यों में वार्ड 14 के पार्षद परविंदर सिंह उर्फ मंटू सिंह, वार्ड 24 के पार्षद जसीम खान उर्फ डब्लू खान तथा वार्ड 9 की पार्षद रामझारो देवी शामिल हैं। नगर परिषद सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम प्रभात कुमार दिया प्रमाण पत्र।