गोहपारु: खाम्हा गांव में पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में मिला पुराना सिक्का, मजदूरों ने किया पार, मामला दर्ज
गोहपारू खाम्हा गांव में पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में वर्षो पुराना चांदी एवं सोने का सिक्का मिला है,जिसे मजदूरों ने पार कर दिया था, मामले की जानकारी लगते ही भू स्वामी पुरन सिंह ने इसकी शिकायत गोहपारू थाने में की है,जिस पर पुलिस ने मजदूरों से पूंछ ताछ की जिस पर मजदूरों ने बताया कि सोने एवं चांदी के सिक्के मिले है,पुलिस ने बुधवार को 4:30 बजे जानकारी दी है।