गोहपारु: रेत से भरे ट्रैक्टर के गुजरने पर आपत्ति जताने पर युवक को दबंगों ने पीटा, गोहपारू के बरहा गांव का मामला
गोहपारू थाना क्षेत्र के बरहा गांव में एक युवक के साथ दबंगों ने बुरी तरीके से मारपीट की है, मारपीट करने के बाद युवक का अपहरण कर आरोपी युवक को अपने साथ ले गए और कार में फिर दोबारा मारपीट की, इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने कार को देखकर सड़क पर अपने वाहन को रोका और समझा बूझकर मामले को शांत कराया,मामले में पुलिस ने रविवार को 3:15 बजे अपराध दर्ज किया है।