गोहपारु: मोहतरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने सोमवार को लगभग 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी मंगल प्रसाद सोनी ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी नागेश सोनी के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।