Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
No video available

सभी युवा दण्ड चलाना सीखे अपनी और परिवार की सुरक्षा कर सके।।

Sheopur, Sheopur | May 3, 2022

MORE NEWS

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान 
आवदा, कैलोर, सारसल्ला में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान अंतर्गत आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम आवदा, कैलोर एवं सारसिल्ला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

स्वयं सेवी संस्था जय मारूती नशा मुक्ति केन्द्र श्योपुर के विशेषज्ञ श्री अनिल कुमार, श्री जाकिर खान, श्री इरफान खान एवं श्री प्रवीन प्रजापति द्वारा उक्त ग्रामों में नशामुक्ति के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा नशामुक्त श्योपुर-नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया तथा नशा नही करने के साथ ही नशामुक्ति अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्वता व्यक्त की गई। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान आवदा, कैलोर, सारसल्ला में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान अंतर्गत आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम आवदा, कैलोर एवं सारसिल्ला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। स्वयं सेवी संस्था जय मारूती नशा मुक्ति केन्द्र श्योपुर के विशेषज्ञ श्री अनिल कुमार, श्री जाकिर खान, श्री इरफान खान एवं श्री प्रवीन प्रजापति द्वारा उक्त ग्रामों में नशामुक्ति के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा नशामुक्त श्योपुर-नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया तथा नशा नही करने के साथ ही नशामुक्ति अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्वता व्यक्त की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

एफटीके किट वितरण एवं पेयजल गुणवत्ता जांचने प्रशिक्षण आयोजित
 ------
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशानुसार जिले में संचालित दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत कराहल विकासखंड के ग्राम परतवाड़ा, पहाड़ली एवं गोठऱा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) का वितरण किया गया तथा पेयजल गुणवत्ता परीक्षण का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने की विधि, जल स्रोतों की नियमित निगरानी तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि समय पर जल गुणवत्ता की जांच, सुरक्षित पेयजल का उपयोग तथा सामुदायिक जागरूकता से डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की प्रभावी रोकथाम संभव है।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद की मंशा है कि जिले का कोई भी बच्चा अथवा नागरिक डायरिया जैसी रोकी जा सकने वाली बीमारी से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से विभागीय अमला निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर प्रशिक्षण, जागरूकता एवं जल गुणवत्ता परीक्षण की गतिविधियां संचालित कर रहा है, ताकि प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धत सुनिश्चित की जा सकें। कार्यक्रम में जिला सलाहकार श्रीमती आराधना पाराशर, क्षेत्रीय इंजीनियर श्री विजय प्रजापति, आईईसी कोऑर्डिनेटर श्री नीरज श्रीवास्तव सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

एफटीके किट वितरण एवं पेयजल गुणवत्ता जांचने प्रशिक्षण आयोजित ------ सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशानुसार जिले में संचालित दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत कराहल विकासखंड के ग्राम परतवाड़ा, पहाड़ली एवं गोठऱा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) का वितरण किया गया तथा पेयजल गुणवत्ता परीक्षण का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने की विधि, जल स्रोतों की नियमित निगरानी तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि समय पर जल गुणवत्ता की जांच, सुरक्षित पेयजल का उपयोग तथा सामुदायिक जागरूकता से डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की प्रभावी रोकथाम संभव है। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद की मंशा है कि जिले का कोई भी बच्चा अथवा नागरिक डायरिया जैसी रोकी जा सकने वाली बीमारी से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य से विभागीय अमला निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर प्रशिक्षण, जागरूकता एवं जल गुणवत्ता परीक्षण की गतिविधियां संचालित कर रहा है, ताकि प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धत सुनिश्चित की जा सकें। कार्यक्रम में जिला सलाहकार श्रीमती आराधना पाराशर, क्षेत्रीय इंजीनियर श्री विजय प्रजापति, आईईसी कोऑर्डिनेटर श्री नीरज श्रीवास्तव सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित
उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षिणक भ्रमण
 -----
भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। 

इसी क्रम में आज गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तृतीय दिवस पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर के छात्र-छात्राओं ने सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया तथा विद्यालय में संचालित नवाचार एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं की गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को विभिन्न मॉडलों, उपकरणों एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन कराया तथा उनके उपयोग एवं रोजगारपरक महत्व को समझाया। इसी प्रकार संगीत शिक्षिका डॉ दीक्षा साहू ने नृत्य एवं संगीत के बारे में जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों ने पुस्तकालय एवं रोबोटिक लैब का भ्रमण किया संदीपनी विद्यालय जिले का एकमात्र विद्यालय है, जिसमें रोबोटिक लैब संचालित है रोबोटिक लैब के प्रभारी श्री राजीव रावत ने लैब के बारे में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं, नवाचार गतिविधियों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया तथा विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित अनेक उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं। 

इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6-8) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) में करवाई गयी। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान निष्का साहू कक्षा 7 एवं द्वितीय स्थान समृद्धि पचौरी कक्षा 7 ने प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा 9वीं की छात्रा श्रेया गर्ग एवं द्वितीय स्थान कक्षा 11 वाणिज्य की छात्रा कृषिका जाट ने प्राप्त किया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षिणक भ्रमण ----- भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तृतीय दिवस पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर के छात्र-छात्राओं ने सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया तथा विद्यालय में संचालित नवाचार एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को विभिन्न मॉडलों, उपकरणों एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन कराया तथा उनके उपयोग एवं रोजगारपरक महत्व को समझाया। इसी प्रकार संगीत शिक्षिका डॉ दीक्षा साहू ने नृत्य एवं संगीत के बारे में जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों ने पुस्तकालय एवं रोबोटिक लैब का भ्रमण किया संदीपनी विद्यालय जिले का एकमात्र विद्यालय है, जिसमें रोबोटिक लैब संचालित है रोबोटिक लैब के प्रभारी श्री राजीव रावत ने लैब के बारे में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं, नवाचार गतिविधियों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया तथा विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित अनेक उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6-8) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) में करवाई गयी। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान निष्का साहू कक्षा 7 एवं द्वितीय स्थान समृद्धि पचौरी कक्षा 7 ने प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा 9वीं की छात्रा श्रेया गर्ग एवं द्वितीय स्थान कक्षा 11 वाणिज्य की छात्रा कृषिका जाट ने प्राप्त किया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

आंकाक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की सेंट्रल प्रभारी ने किया ग्राम भ्रमण
  -----
नीति आयोग भारत सरकार की ओर से श्योपुर के लिए नियुक्त सेंट्रल प्रभारी डॉ करूणा कुमारी द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के उगाना सहराना का भ्रमण किया गया, इसके साथ ही उन्होंने पनवाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

सेंट्रल प्रभारी डॉ करूणा कुमारी आंकाक्षी विकासखण्ड अंतर्गत निर्धारित सूचकांको की पूर्णता के क्रम में भ्रमण करते हुए उगना का सहराना में ग्रामीणों से संवाद कर स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली गई। ग्राम पनवाडा में आंगनबाडी केन्द्र परिसर में शहतूत का पौधा लगाकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने जड़ी-बूटी संग्रहण केन्द्र एवं हल्दी यूनिट का निरीक्षण भी किया। 

 इस अवसर पर प्रभारी जिला योजना अधिकारी श्री गिर्राज शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्री अभिषेक त्रिवेदी, आकांक्षी ब्लॉक फेलो सुश्री दीपांशी जादौन, सीडीपीओ श्री नितिन मित्तल, बीएमओ डॉ. सौरभ कुशवाह तथा बीईओ श्री एमपी मौर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
NITI Aayog 
#JansamparkMP
#sheopur

आंकाक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की सेंट्रल प्रभारी ने किया ग्राम भ्रमण ----- नीति आयोग भारत सरकार की ओर से श्योपुर के लिए नियुक्त सेंट्रल प्रभारी डॉ करूणा कुमारी द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के उगाना सहराना का भ्रमण किया गया, इसके साथ ही उन्होंने पनवाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया। सेंट्रल प्रभारी डॉ करूणा कुमारी आंकाक्षी विकासखण्ड अंतर्गत निर्धारित सूचकांको की पूर्णता के क्रम में भ्रमण करते हुए उगना का सहराना में ग्रामीणों से संवाद कर स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली गई। ग्राम पनवाडा में आंगनबाडी केन्द्र परिसर में शहतूत का पौधा लगाकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने जड़ी-बूटी संग्रहण केन्द्र एवं हल्दी यूनिट का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला योजना अधिकारी श्री गिर्राज शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्री अभिषेक त्रिवेदी, आकांक्षी ब्लॉक फेलो सुश्री दीपांशी जादौन, सीडीपीओ श्री नितिन मित्तल, बीएमओ डॉ. सौरभ कुशवाह तथा बीईओ श्री एमपी मौर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh NITI Aayog #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

कृषि विभाग द्वारा विजयपुर में शिविर का आयोजन
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में कृषि विभाग द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय विजयपुर में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें। 

विजयपुर में आयोजित शिविर के दौरान किसानों को ई-विकास प्रणाली के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा खाद प्राप्त करने के लिए ई-टोकन जनरेट करने के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। 

खाद गोदाम का निरीक्षण

उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया एवं विपणन अधिकारी श्री सतेन्द्र सिंह द्वारा विजयपुर भ्रमण के दौरान मार्कफेड के विजयपुर स्थित डबल लॉक केन्द्र खाद गोदाम का निरीक्षण किया गया तथा किसानों को प्रदाय किये गये उर्वरक तथा उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

कृषि विभाग द्वारा विजयपुर में शिविर का आयोजन ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में कृषि विभाग द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय विजयपुर में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें। विजयपुर में आयोजित शिविर के दौरान किसानों को ई-विकास प्रणाली के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा खाद प्राप्त करने के लिए ई-टोकन जनरेट करने के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। खाद गोदाम का निरीक्षण उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया एवं विपणन अधिकारी श्री सतेन्द्र सिंह द्वारा विजयपुर भ्रमण के दौरान मार्कफेड के विजयपुर स्थित डबल लॉक केन्द्र खाद गोदाम का निरीक्षण किया गया तथा किसानों को प्रदाय किये गये उर्वरक तथा उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026