दातागंज: उसावां ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
गुरुवार दोपहर 3 बजे के लगभग उसावां ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दो साल से अधिक समय से लंबित मानदेय और ईपीएफ के भुगतान की मांग की गई है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से अधिक समय से अपने मानदेय और ईपीएफ का इंतजार कर रहे हैं।