सोनबरसा: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 422 किलो यूरिया खाद जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
सोनबरसा प्रखंड स्थित भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 51वीं बटालियन ने अवैध यूरिया खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 422 किलो यूरिया खाद जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल हो रही पांच साइकिलों को भी कब्जे में लिया गया तथा चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।