बदायूं: बदायूं के डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण
Budaun, Budaun | May 27, 2026 बदायूं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को दो बजे के आसपास कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया। सभी ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं व वहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था है तथा सीसीटीवी कैमरे भी संचालित हैं।