बेंगाबाद: बरनवाल धर्मशाला में SIR कैंप, मतदाताओं ने भरे फॉर्म; अधिकारियों ने 29 जुलाई से पहले प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
बरमसिया रोड स्थित बरनवाल धर्मशाला में शुक्रवार को 11 बजे से दिन भर SIR के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम हुआ। इस दौरान बूथ संख्या 74,75 ओर 76 के मतदाता कैंप पहुंचकर अपना फॉर्म भरते नजर आए। जानकारी के अनुसार इन दिनों मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है और सभी बूथों पर कैंप का आयोजन किया गया है।