करौं: करौं प्रखंड में कई चौक-चौराहों पर जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Karon, Deoghar | Apr 3, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय के पथरोल, करौं ग्राम, कर्णेश्वर चौक, धर्मराज चौक, देउस्कर चौक, पथरोल बस स्टैंड मोड़ और अतवारी चौक पर आए दिन जाम लगने से लोग परेशान हैं। शुक्रवार शाम छह बजे भी जाम के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।