बल्लबगढ़: तिगांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में विधायक राजेश नागर ने किया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन
तिगांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में विधायक राजेश नागर ने अकॉर्ड अस्पताल द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जान शिविर का आयोजन किया। शिविर में पेट, आंतों, लिवर रोगों, दिमाग और स्पाइन रोगों, श्वास रोग, महिला रोगों की निशुल्क जांच की गई वहीं बीपी, सुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी एवं सी की भी जांच की गई।