बारी कला निवासी मैकेनिक मुकेश साकेत बिरहुली फाटक के पास पानी की पाइपलाइन बिछा रहा था । मुकेश ने पास में ही बाइक खड़ी कर दी थी । काम करने के दौरान अचानक बाइक गायब हो गई । काफी पता तलाश करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो पीड़ित मुकेश ने सोमवार की दोपहर 3 बजे कोलगवां थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बाई तलाश में जुट गई है ।