दाउदनगर: दाउदनगर -औरंगाबाद पथ पर तरारी पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की हुई मौत
दाउदनगर -औरंगाबाद मुख्य पथ पर तरारी पुल के पास रविवार के अपराह्न सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी निवासी महेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने रविवार की शाम 5:00 बजे बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।