घोड़ाडोंगरी: सारनी में युवक की अज्ञात कारणों से हुई मौत, पुलिस ने शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
सारनी में मंगलवार को एक युवक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। सारनी पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे युवक के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारनी में गोलू मस्तकर की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।