घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में एक युवक से करीब 6 से 7 लोगों ने की मारपीट, घायल युवक का पाथाखेड़ा पुलिस ने कराया मेडिकल
पाथाखेड़ा में एक युवक से करीब 6 से 7 लोगों ने मारपीट की। घायल युवक का पाथाखेड़ा पुलिस ने सोमवार रात करीब 11 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में राहुल के साथ पुरानी रंजिश को लेकर करीब 6 से 7 लोगों ने मारपीट की। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की।