घोड़ाडोंगरी: इंदिरानगर में सड़क पर पानी भर होने से WCL कर्मचारी के गिरने से हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
इंदिरानगर में सड़क पर पानी भर होने से WCL कर्मचारी के गिरने से मौत हो गई। पाथाखेड़ा पुलिस ने wcl कर्मचारी के शव का सोमवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर में सड़क पर पानी भर होने से wcl कर्मचारी सुखराम भारती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नागपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।