सदर: प्रयागराज में बुलडोजर सजाकर मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन, गूंजे जय श्री राम के नारे
Sadar, Allahabad | Jun 5, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज शुक्रवार समय 6 बजे संगम नगरी प्रयागराज में खास अंदाज में मनाया गया। सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर बुलडोजर सजाकर जश्न मनाया गया। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और जय श्री राम के नारे लगाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव प्रयागराज में भव्य अंदाज में मनाया गया।