बिक्रमगंज: आरा में स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े 15 वर्षीय छात्र को मारी गोली, इलाज जारी
विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के कछवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की करीब 10 बजे सुबह स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े 15 वर्षीय छात्र को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र का आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल युवा खतरा से बाहर है।