इसुआपुर: डटरा पुरसोली में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, चार लोग गिरफ्तार
Ishupur, Saran | May 23, 2026 इसुआपुर थाना पुलिस ने डटरा पुरसोली गांव में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 9 बोतल ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को पकड़ लिया।शनिवार शाम 4बजे थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी।