मंदसौर: मुस्लिम समुदाय ने मंदसौर शहर व अंचल में हर्षोल्लास से मनाया ईद का पर्व, SP ने शहर काजी को दी बधाई
मंदसौर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह शहर के ईदगाह में हजारों नमाजियों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। शहर काजी आसिफ उल्लाह खान ने नमाज का नेतृत्व किया। इस अवसर पर एसपी अभिषेक आनंद, कलेक्टर अदिति गर्ग और सांसद सुधीर गुप्ता ने मुस्लिम समाज को ईद की शुभकामनाएं दीं।