लातेहार: अग्निशमन कार्यक्यलय और भवन है जर्जर,विभाग की ओर से कराई जा रही है मरम्मत: बूपाल कु. दास प्रभारी अग्निशमन
जिला मुख्यालय के बानपुर स्थित अग्निशमन कार्यालय और भवन पिछले कई वर्षों से काफी जर्जर है।कार्यालय क्वार्टर समेत पूरा भवन का अंदर से जर्जर है।बरसात में काफी परेशानी हो सकती है।हालांकि प्रभारी बूपाल कुमार दास ने रविवार की सुबह करीब दस बजे बताया कि विभाग द्वारा मरम्मती का कार्य कराया जा रहा है।