भूपेश उप्पल बने विद्युत लोकपाल।
देहरा ।। News123 ।। देहरा निवासी श्री भूपेश उप्पल, जो कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं को हिमाचल प्रदेश विद्युत लोकपाल (ऑम्बड्समैन) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने ने आज दिनांक 02.06.26 को पदभार ग्रहण किया। पद एवं गोपनीयता की शपथ विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री शशी कांत जोशी द्वारा दिलवाई गई।