बहराइच: धर्मपुर में देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, बीमा की रकम को लेकर हुआ था विवाद
बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र धर्मपुर में एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उस कक हत्या कर दी। मृतका आरती देवी के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। देवर उस रकम में हिस्सा मांग रहा था। पुलिस जाच में जुट गई है।