दुधि: कटौंधी जंगल में खून से लथपथ मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कटौंधी जंगल में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान कुंडाडीह निवासी 50 वर्षीय राजदेव कुशवाहा पुत्र अजुपा सिंह के रूप में हुई है। राजदेव सब्जी बेचने का कार्य करते थे।परिजनों के मुताबिक, राजदेव शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे। शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे जंगल क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक शव पड़ा देखा।