रघुराजनगर नगरी: देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन, सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग, 5 साल के बच्चे ने दिखाया दमखम
रविवार सुबह मैहर में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे खेल मैदान मैहर में प्रतिभागियों के एकत्रीकरण के बाद दौड़ की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों बच्चों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूक करना तथा देवी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना