बैरिया: तीन दिन बाद सोनबरसा क्षेत्र के युवक का शव फुलवरिया घाट पर मिला
Bairia, Ballia | Apr 4, 2026 तीन दिन बाद सोनबरसा क्षेत्र के युवक का शव फुलवरिया घाट पर मिला, बैरिया क्षेत्र में सरयू नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद शनिवार को बिहार के सारण जनपद स्थित फुलवरिया घाट पर मिला। गोपाल नगर निवासी 32 वर्षीय श्रवण प्रसाद तीन दिन पहले नदी पार खेत से लौटते समय डूब गए थे। परिजन लगातार स्थानीय नाविकों की मदद से तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।