बोरियो: कस्तूरबा विद्यालय के पास ऑटो पलटने से बंदर कोला स्कूल की आठ छात्राएं घायल
बुधवार के अपराह्न कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के समीप ऑटो पलटने से बंदर कोला स्कूल की आठ छात्राएं घायल हो गई सभी घायल छात्राओं का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो में किया गया तथा उनमें से 6 छात्राओं को बेहतर उपचार के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।