गुमला: बाइक अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई, 28 वर्षीय युवक की मौत
Gumla, Gumla | Apr 2, 2026 बसिया थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा गांव निवासी 28 वर्षीय मार्शल केरकेट्टा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार की दोपहर वह कुम्हारी बाजार गया था। शाम को बाइक से घर लौटने के दौरान बंगर केला पोखता नदी के पास मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे चट्टान से जा टकराई। हादसे में युवक के सिर में पत्थर से गंभीर चोट लगी।