कांके: समाहरणालय में शुरू हुईं तीन नई आधुनिक लिफ्टें, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2026 समाहरणालय में तीन नई आधुनिक लिफ्टें शुरू हो गई है, जिसका उद्घाटन शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। उपायुक्त ने कहा कि नई लिफ्टों से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। सभी लिफ्टें सेल्फ रेस्क्यू तकनीक से लैस है।