टोडारायसिंह: टोंक में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, बीसलपुर बांध का जलस्तर एक सेंटीमीटर घटा
Todaraisingh, Ajmer | Jul 7, 2026
टोंक, 7 जुलाई। टोंक जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह करीब 20 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भराव क्षेत्र में कम बारिश होने से चार दिन बाद बीसलपुर बांध के जलस्तर कम हुआ।