#G7 #शिखर #सम्मेलन में #पीएम #मोदी और #डोनाल्ड #ट्रंप करेंगे मुलाकात, #फ्रांस में 17 जून को होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप G7 मीटिंग के दौरान फ्रांस में मिलेंगे. व्हाइट हाउस ने शनिवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे, जहां अगले हफ्ते G7 शिखर सम्मेलन होने वाला है. G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 17 जून को अहम द्विपक्षीय बैठक होगी.
जानकारी के अनुसार PM मोदी ग्रुप ऑफ 7 (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं.
व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है कि होर्मुज संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में होने वाले G7 समिट के दौरान मुलाकात करेंगे. मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच बैठक में व्यापार, वीजा और ऊर्जा सहयोग जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
अमेरिकी प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नेताओं की मुलाकात समिट के आखिरी दिन 17 जून को तय की गई है. 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका और भारत सहित दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल होंगे.
व्हाइट हाउस के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप सोमवार सुबह वॉशिंगटन से रवाना होंगे. USC फ्रीडम 250 कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वो फ्रांस के एवियन पहुंचेंगे.
अधिकारियों के मुताबिक #ट्रेड #डील पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है. डील का नतीजा कुछ भी हो पर भारत और अमेरिका के बीच कई तकनीकी मुद्दों पर चर्चा होगी. इसी क्रम में अधिकारी ने कहा कि हमारी उनसे अच्छी बातचीत हुई है. मैं खुद अगले हफ्ते भारत जाऊंगा यह देखने के लिए कि क्या हम इस डील पर और आगे बढ़ सकते हैं.
#USA #INDIA #TardeDeal
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़
#LocalNews
#BreakingNews
#TodayNews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNews
#BigBreaking
#LatestUpdate
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Jun 14, 2026