हिलसा: हिलसा के माता महाकाली मंदिर में गोद भराई को उमड़ी महिलाओं की भीड़,
Hilsa, Nalanda | Oct 18, 2026 नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर रविवार की सुबह से ही हिलसा शहर के माता महाकाली मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गोद भराई की रस्म को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं मां के दरबार में पहुंचीं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।