नर्मदापुरम कंकर घाट पर पिचिंग निर्माण के दौरान अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर मंगलवार को करीब 5 बजे खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।जांच मे बिना अनुमति के खनन पाए जाने की पुष्टि हुई है।अधिकारी ने मामले मे कार्रवाई की बात कही है।कोरी घाट से सर्किट हाउस घाट तक नर्मदा नदी के किनारे करीब 600 मीटर मे पिचिंग निर्माण का कार्य कराया गया।