मथुरा: हिंदू युवतियों से मुसलमानों के साथ शादी को लेकर भड़काऊ बयान देने वाले आरोपी को जेल भेजने की हिंदूवादियों ने की मांग
कृष्ण नगरी मथुरा में एक फेसबुक लाइव वीडियो ने सांप्रदायिक माहौल गरमा दिया है। अशोक शर्मा नाम के एक व्यक्ति द्वारा हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवकों से शादी करने की सलाह देने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का गुस्सा फूट पड़ा है। कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है और उसे लाहौर भेजने की मांग की है।