रॉबर्ट्सगंज: सीएमओ ऑफिस में सेवा समाप्ति से नाराज संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र मे कोविड एल-2 अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों से बाहर किए गए संविदा कर्मियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यलय पर विरोध प्रदर्शन किया, वही स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने नारेबाजी की और प्रदेश सरकार को संबोधित सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नौकरी पर बहाल करने की मांग किया।