दनकौर में बीकेयू भानु का शक्ति प्रदर्शन, तिलक भाटी बने प्रदेश महामंत्री
दनकौर के खेरली नहर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने तिलक भाटी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया। इस दौरान बीकेयू भानु के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसान क्रांति दल को उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाने की घोषणा की। कार्यक्रम में किसान हितों, भूमि अधिग्रहण, अतिरिक्त मुआवजा, 10% आवासीय प्लॉट और एयरपोर्ट प्रभावित किसानों के रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#BKUBhanu #TilakBhati #ThakurBhanuPratapSingh #KisanKrantiDal #Dankaur #GreaterNoida #FarmerNews #UPPolitics #Kisan #NCRExpressNews