मशरक: रसौली गांव में गैस सिलेंडर से आग लगने से महिला झुलसी, सदर अस्पताल छपरा रेफर
आग से झुलसने से महिला को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान पानापुर के रसौली गांव निवासी राजू साह की 25 वर्षीय पत्नी श्वेता देवी हैं। महिला के परिजनों ने बताया कि गैस पर खाना बना रही थी कि अचानक पाइप से लिंकेज से आग लग गई और महिला बुरी तरह से झुलस गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने शुक्रवार की सुबह 10 बजें के लगभग जान