मेरठ: मेरठ में सट्टे की खाई-बाड़ी का वीडियो वायरल, खुलेआम चल रहा सट्टा कारोबार, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | May 12, 2026 मेरठ में अवैध सट्टे के कारोबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम सट्टे का काम करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो सदर बाजार क्षेत्र की भूसा मंडी चौकी के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और स्थानीय चौकी की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं।