सागर नगर: पुलिस लाइन स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में रामदरबार स्थापना के 2 वर्ष पूरे होने पर भव्य धार्मिक आयोजन
पुलिस लाइन स्थित प्रसिद्ध सिद्ध हनुमान मंदिर में रामदरबार की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर गुरुवार की शाम 6 बजे पुलिस लाइन के समस्त परिवारों द्वारा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हवन-पूजन, भजन कीर्तन, आरती एवं विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में पुलिस परिवारों एवं श्रद्धा